घुटना मुड़ने के चलते रात भर रोते रहे पैरा एथलीट शरद कुमार

कांस्य पदक मुकाबले से एक दिन पहले लग गई थी चोट नई दिल्ली। कांस्य पदक जीतने वाले शरद कुमार का स्पर्धा से एक दिन पहले घुटना मुड़ गया। वह दर्द से कराह रहे थे और यह भी उम्मीद नहीं थी कि वह मंगलवार को होने वाली ऊंची कूद के मुकाबले में खेल भी पाएंगे या नहीं। उन्होंने अपने पिता को फोन कर बताया कि वह चोटिल हो गए हैं और उनके खेलने की उम्मीद नहीं है। उनके पिता ने कहा कि हिम्मत नहीं हारो भागवत गीता का जाप करो सब ठीक हो जाएगा। शरद रात भर रोते रह.......

सिंहराज ने अपने तीनों कोच को बताया 'ब्रह्मा विष्णु महेश'

जीत के बाद बोले- यह पदक उन्हें और परिवार को समर्पित खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक में भारत को आठवां पदक दिलाने वाले निशानेबाज सिंहराज अडाना ने पदक जीतने के बाद अपने तीनों कोचों की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने कोचेज को 'ब्रह्मा, विष्णु, महेश' बताया। कांस्य पदक जीतने के बाद उन्होंने कहा, 'मैं यह पदक अपने परिवार और कोचों को समर्पित करना चाहता हूं। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मेरे आसपास कई अच्छे लोग है.......

पत्नी ने गहने बेच सिंहराज को बनाया शूटर

टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास खेलपथ संवाद नई दिल्ली। टोक्यो पैरालम्पिक में भारत के सिंहराज अडाना ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा एसएच-1 के फाइनल में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह पदक 216.8 अंकों के साथ अपनी झोली में डाला। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद हर कोई तारीफ कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। हरियाणा के बहादुरगढ़ से ताल्लुक रखने वाले शूटर सिंहराज का .......

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जारी की ‘फिट इंडिया' एप

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा यह सरकार का उपहार है  नयी दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को ‘फिट इंडिया' कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण-सह-फिटनेस मार्गदर्शन करने वाले ‘फिट इंडिया' मोबाइल एप को लॉन्च किया। ठाकुर ने कहा कि यह एप राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत के लोगों के लिए सरकार की ओर से एक उपहार है।  राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के रूप में मन.......

अवनि ने साधा स्वर्णिम निशाना

पैरालम्पिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं  टोक्यो। भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को यहां टोक्यो पैरालम्पिक खेलों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं के आर-2 10 मीटर एयर राइफल के क्लास एसएच1 में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। जयपुर की रहने वाली यह 19 वर्षीय निशानेबाज पैरालम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं।  अवनि की रीढ़ की हड्डी में 2012 में कार दुर्घटना मे.......

तीरंदाज ज्योति बालियान ने किया निराश

तीरंदाजी व्यक्तिगत स्पर्धा में 15वें स्थान पर रहीं टोक्यो। टोक्यो पैरालम्पिक में भारत की तीरंदाज ज्योति बालियान ने महिलाओं की व्यक्तिगत कम्पाउंड ओपन रैंकिंग राउंड में निराश किया। वह इस स्पर्धा में 15वें स्थान पर रहीं उन्होंने इस दौरान 671 अंक हासिल किए।  ज्योति इस स्पर्धा में शुरुआत से ही पीछे रहीं और उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिली। तीरंदाज ज्योति बालियान के निराशाजनक प्रदर्शन से भारतीय खेमे में मायूसी देखी गई।&nb.......

ओलम्पिक मेडलिस्ट रवि दहिया विश्व चैम्पियनशिप से हटे

कहा-बिना तैयारी के खेलना सही नहीं नई दिल्ली। ओलम्पिक सिल्वर मेडलिस्ट रवि दहिया ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप से हटने का फैसला किया है। दहिया को अगले हफ्ते से शुरू होने वाले रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ट्रायल्स में हिस्सा लेने का समय नहीं मिला और इस वजह से उन्होंने इसमें हिस्सा लेने से इंकार कर दिया है।  टूर्नामेंट नॉर्वे के ओस्लो में दो अक्टूबर से शुरू होगा। दहिया ने कहा, 'मैं बिना तैयारी के मैट पर नहीं उतरना चाहता हूं। बिना .......

भारत के तीन मुक्केबाज पहुंचे फाइनल में

नयी दिल्ली। भारत के तीन मुक्केबाजों ने आसान जीत के साथ दुबई में चल रही एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। रोहित चमोली (48 किलोग्राम) और भरत जून (81 किलोग्राम से अधिक) ने लड़कों के जूनियर वर्ग में जबकि मुस्कान (46 किलोग्राम) ने लड़कियों के वर्ग के फाइनल में जगह बनायी।  जून ने किर्गिस्तान के अमीर खान रजापोव को 5-0 से और चमोली ने कजाकिस्तान के एदार कादिरखान को इसी अंतर से हराया। मुस्कान ने कजाकिस्तान की येल्यान.......

पैगे ग्रीको ने साइकिलिंग में दिलाई स्वर्णिम सफलता

ऑस्ट्रेलिया ने जीता पहला स्वर्ण पदक टोक्यो। टोक्यो पैरालम्पिक में ऑस्ट्रेलिया की पैगे ग्रीको ने इतिहास रच दिया। वह पहली महिला एथलीट हैं जो इन खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुईं। उन्होंने महिलाओं की तीन हजार मीटर साइकिलिंग की सी-3 व्यक्तिगत स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 24 वर्षीया पैगे ग्रीको ने यह स्वर्ण पदक विश्व रिकॉर्ड कायम करते हुए 3:50.815 समय में दूरी तय कर जीता। इस मुकाबले में उन्होंने चीन की शिओमी वांग और जर्म.......

बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद हारीं भावना पटेल

चीन की झोउ यिंग ने 3-0 से दी मात टोक्यो। टोक्यो पैरालम्पिक की महिला सिंगल्स की टेबल टेनिस स्पर्धा में भारत की भावना पटेल को हार का सामना करना पड़ा है। महिला सिंगल्स क्लास-4 ग्रुप ए के मुकाबले में भावना को चीन की खिलाड़ी झोउ यिंग ने 3-0 से हराया। भावना ने अपने इस पहले ग्रुप मैच में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन चीनी खिलाड़ी से पार नहीं पा सकीं। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी भावना अब 26 अगस्त को अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलेंगी। भारत की टेबल टेनि.......